CorelDRAW Tools की पूरी जानकारी [CorelDRAW Tools in Hindi]

Posted on

CorelDRAW Tools की पूरी जानकारी [CorelDRAW Tools in Hindi]

CorelDRAW Command Bars & Tools:

CorelDRAW में Command bar एवं toolbar का उपयोग कार्य को आसान बनाने के लिए किया
जाता है। CorelDRAW में जब भी आप कुछ drawing बना रहे है तो सबसे अधिक
उपयोगी इसका मुख्य टूल बार साबित होता है। जब CorelDRAW होता है तो यह निम्न
प्रकार प्रदर्शित होता है:

CorelDRAW Command Bars & Tools:

उपरोक्त toolbars के tools का उपयोग निम्न प्रकार के कार्यों के लिए करते हैं:

  1. Pick tools: इस tools का प्रयोग objects या object के समूह को
    select करने के लिए प्रयोग किया जाता है। Select रखने के बाद बहुत सारे menu
    options से drawing की आवश्यकता अनुसार बदला जा सकता है। इसके माध्यम से
    drawing के object को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना, stretch रखना,
    घुमाना और भी कई प्रकार के दोष का प्रयोग किया जाता है।
  2. Shape tools: यह select किए गए ऑब्जेक्ट के ऊपर निर्भर करता है यदि
    हमारा ऑब्जेक्टर लाइन या वक्र है तो इसके आकार को shape tools के माध्यम से
    बदला जा सकता है यदि हमारा object text type है तो इसमें किसी भी character को
    edit किया जा सकता है। shape को बदलने के लिए इसमें अनेक शब्द sub-tools दिए
    होते हैं जिनके उपयोग से सिर्फ को अलग-अलग प्रकार से बदल सकते हैं।
  3. Crop tools: इसके द्वारा ड्राइविंग या ऑब्जेक्टर के अनावश्यक भाग
    को काटकर अलग कर सकते हैं। अलग-अलग प्रकार से काटने के लिए इसमें ऊपर के चित्र
    की तरह चार sub-tools होते हैं।
  4. Zoom tools: इस टूल के द्वारा पेज एवं ऑब्जेक्ट को बड़ा यहां छोटा
    करके उसमें कार्य कर सकते हैं। इसके दो सब टूल्स होते हैं जिनमें lence picture
    के द्वारा बड़ा या छोटा करने एवं हाथ की आकृति के द्वारा drag करने का कार्य कर
    सकते हैं।
  5. Smart Fill tool: इस टूल का प्रयोग लाइन खींचने, वक्र बनाने उन्हें
    measure करने, measure line draw करने इत्यादि कार्यों के लिए किया जाता है।
    इसमें ऊपर की चित्र की तरह 9 sub-tools दिए होते हैं।
  6. Smart Fill tool: इस tool के अंतर्गत दो sub-tools होते हैं। पहला
    tool जिसके द्वारा drawing के अंदर को कलर एवं आउटलाइन को कलर एवं मोटाई दे
    सकते हैं एवं दूसरा टूल्स होता है जिनका नाम smart draw tool जिसके द्वारा
    smart तरीके से drawing बना सकते हैं।
  7. Rectangle tools: इसका प्रयोग आयत या वर्ग बनाने के लिए किया जाता
    है।
  8. Ellipse tools: इसका प्रयोग वृत्त या दीर्घ वृत्त बनाने के लिए
    किया जाता है।
  9. Polygon tools: इस टूल का उपयोग त्रिकोण, षटकोण, पंचकोण सितारा
    इत्यादि आकृति draw करने के लिए करते हैं।
  10. Basic shape tools: इस tool का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के basic
    shape, arrow shapes, flowchart shapes, bannerv shapes एवं callout shapesबना
    सकते हैं।
  11. Text tools: इसका उपयोग तब करते हैं जब drawing के साथ-साथ यदि कुछ
    पाठ्य लिखना चाहते हैं।
  12. Interactive blend tools: यदि पहले से बने हुए कुछ विशेष प्रकार के
    drawing को कुछ आकर्षण shape में बदलना है अर्थात blend करना है तब का उपयोग
    करते हैं।
  13. Eyedropper tools: यह एक विशेष टूल है जिसका कार्य इमेज में उपयोग
    कलर को लेना होता है इसके साथ एक अन्य sub-tools ‘Pointbucket’ नाम से दिया
    होता है जिसके द्वारा इसके पहले टूल से लिए गए रंग को apply कर सकते हैं। इस
    tools को ‘Shift’ key दबाकर swap कर सकते हैं।
  14. Out line pen tools: इस tools को लाइन के साइज कलर डिजाइन इत्यादि
    को परिभाषित करने के लिए दिया गया है।
  15. Fill tools: इसका उपयोग drawing के solid color, pattern, shape,
    texture, postscript इत्यादि fill करने के लिए किया जाता है। अलग-अलग प्रकार के
    fill के अनुसार इसमें option दिया होता है।
  16. Interactive Fill tool: ऊपर लिखे गये fill की तरह ही इसका उपयोग
    लाइन के अंदर कलर fill करने के लिए किया जाता है। परंतु इसके द्वारा fill करने
    का style अन्य की तुलना में कुछ हद तक भिन्न होता है।


CorelDRAW Brush Tools and Adding Object:

CorelDRAW में जब हम designing का कार्य कर रहे हैं तो अपने design में परिवर्तन
करने के लिए brush प्रयोग कर सकते हैं। यदि सामान्य object जिसे पहले साधारण रूप
में बनाया गया है उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते हैं तो brush tool
उपयोग करते हैं। इसके लिए उसे brush इत्यादि से रंग करना होता है जिससे वह अधिक
वास्तविक लगे।

Drawing को कलर करने के लिए इसमें brush tool की सुविधा दी गई है इसमें दो प्रकार
के brush tool, shape tool के अंतर्गत दिए होते हैं

(i) Smudge brush:

इस tool के द्वारा drawing के line को एक गोल brush की मदद से drag करके, drag
करने के दूरी एवं brush size के अनुसार नए drawing में बदल सकते हैं। जैसे नीचे
के चित्र में एक सामान्य ellipse को brush के द्वारा नये shape में बदल दिए हैं:

Smudge brush:

(ii) Rougher brush:

यह tool, drawing line को zigzag में निर्धारित setting के अनुसार बदल देता है।
इस tool को चुनने के बाद ऊपर के toolbar से इससे संबंधित setting जैसे: nib size,
number of zigzag इत्यादि निर्धारित करके drawing के line पर क्लिक करेंगे जिससे
उसका line zigzag में बदल जायेगा। इसे नीचे के चित्र से समझ सकते हैं:

Rougher brush:

यह निर्धारित संख्या जितने बार click किया गया है उसके अनुसार shape को बदल
देता है।

(iii) Adding Object:

CorelDRAW में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को आपस में मिलाकर एक ऑब्जेक्ट में बदल सकते
हैं। एक से अधिक ऑब्जेक्ट को मिलाकर एक object में बदलने के लिए उन सभी को select
करना होता है एक से अधिक ऑब्जेक्ट को shift key दबाकर या drag करके चुनते हैं और
‘Arrange’ menu के ‘Shaping’ option के साथ sub-option का उपयोग करते हैं। जिससे
वे सभी आपस में मिलकर एक ऑब्जेक्ट बन जाता है। जैसे हम ‘Weld’ ऑप्शन पर क्लिक
करते हैं तो वह नीचे दिए चित्र के अनुसार दो object आपस में जुड़ जायेंगे:

Adding Object:

Tip: एक से अधिक objects को चुनने के लिए माउस को खाली स्थान से drag करते हुए सभी
ऑब्जेक्ट को drag line के अंदर लाते हैं जिससे वे सभी select हो जाते
हैं। 

Note: ‘Arrange’ menu के अधिकांश ऑप्शन एक से अधिक ऑब्जेक्ट को चुनने पर highlight
होते हैं।

CorelDRAW Interactive Tools:

यह tools CorelDRAW में दिया गया एक एडवांस टूल है जिसके द्वारा हम ऑब्जेक्ट को
एक नया रूप दे सकते हैं। इन्हें tricky tools कहते हैं क्योंकि इनके द्वारा
ऑब्जेक्ट को transparet बना सकते हैं, multiple ऑब्जेक्ट उनके ऊपर या नीचे ला
सकते हैं, उसकी परछाई बना सकते हैं इत्यादि।

जब इस interactive tool उस पर क्लिक करते हैं तो निम्न प्रकार इसका sub-tools
open हो जाता है 
इस tool का क्रमशः निम्न प्रकार के उपयोग करते हैं।

(i) Interactive blend tool:

यह tool दो सामान्य closed object पर कार्य करता है इसे निम्न प्रकार से उपयोग
में लाते हैं:

  1. इस tool पर क्लिक करते हैं।
  2. पहले से page में draw किये गये पहले ऑब्जेक्ट को drag करते हुए दूसरे object
    पर move करके छोड़ देते हैं जिससे एक shadow की तरह ऑब्जेक्ट एक दूसरे से मिल
    जाते हैं इसे निम्न चित्र समझ सकते हैं।
    Interactive blend tool:

(ii) Interactive contour tool:

यह tool सामान्य close object के अंदर या बाहर एक से अधिक objects बनाने के लिए
इस टूल का उपयोग करते हैं इसे प्रयोग में लाने के लिए निम्न कार्य करते हैं:

  1. इस tool पर क्लिक करते हैं। 
  2. पहले page में draw किये गए closed object को draw करते हुए mouse को बाहर या
    अंदर की ओर खींचते हैं जिससे shadow की तरह उस object का offset बन
    जायेगा। 
  3. बने हुए offset की दूरी इससे संबंधित toolbar जो ऊपर प्रदर्शित होता है उसमें
    निर्धारित सेटिंग के अनुसार होता है। इसे निम्न चित्र से समझ सकते हैं।
    Interactive contour tool:

(iii) Interactive distortion tool:

यह tool सामान्य close object पर कार्य करता है इसे निम्न प्रकार से उपयोग में
लाते हैं:

  1. इस टूल पर क्लिक करते हैं।
  2. पहले से पेज में draw किए गए close object के node पर माउस प्वाइंटर ले जाकर
    किसी भी दिशा drag करते हैं जिससे वह object drag के अनुसार हो जाता है इसके
    कार्यों को निम्न चित्र से समझ सकते हैं:

    Interactive distortion tool:

(iv) Interactive drop shadow tool:

इस टूल के द्वारा draw किए गए object की परछाई बना सकते हैं। इसे निम्न प्रकार से
उपयोग में लाते हैं:

  1. इस tool पर क्लिक करते हैं।
  2. पहले से page में draw किए गए object के किसी पॉइंट पर माउस प्वाइंटर ले जाकर
    उसे किसी भी दिशा में drag करते हैं जिससे उसी दिशा में drag किए गए दूरी के
    अनुसार उस ऑब्जेक्ट की परछाई बन जाती है। इसे निम्न चित्र से समझ सकते हैं:
Interactive drop shadow tool:

(v) Interactive envelope tool:

इस tool के द्वारा drawing object के node को पकड़कर जिस भी दिशा में drag करते
हैं उसका line उसी दिशा में मुड़ जाता है। इसे निम्न प्रकार से उपयोग में लाते
हैं:

  1. इस tool पर click करते हैं। 
  2. पहले से page में draw किये गये object के किसी भी node पर mouse pointer ले
    जाकर उसे किसी भी दिशा में drag करते हैं। जिससे drag के अनुसार वह मुड़ जाता
    है इसके कार्य को निम्न चित्र से समझ सकते हैं:
Interactive envelope tool:

(vi) Interactive Extrude tool:

इस tool का कार्य 2D object को 3D object में बदलना होता है। इसे निम्न प्रकार से
उपयोग में लाते हैं:

  1. इस tool पर click करते हैं।
  2. पहले से page में draw किये गये object के centre में mouse pointer ले जाकर
    उसे किसी भी दिशा में drag करते हैं जिससे drag के अनुसार हुआ 3D object में
    बदल जाता है। इसे निम्न चित्र से समझ सकते हैं:
Interactive Extrude tool:

(vii) Interactive Transparency tool:

इस tool के द्वारा object को पारदर्शी बना सकते हैं इस tool को निम्न प्रकार से
उपयोग में लाते हैं:

  1. इस tool पर क्लिक करते हैं।
  2. पहले से page में draw किये गये object को जिस स्थान से transparent बनाना है
    उस स्थान से drag करते हुए page के किसी भी स्थान पर ले जाकर छोड़ देते हैं
    जिससे object drag के अनुसार transparet हो जाएगा। इसे देखने के लिए उस object,
    text, picture इत्यादि के ऊपर ले जाते हैं। इसे निम्न अच्छी तरह से समझ सकते
    हैं:

CorelDRAW Tools की पूरी जानकारी [CorelDRAW Tools in Hindi]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *