Photoshop क्या हैं? [What is Photoshop in Hindi]

Photoshop क्या हैं? [What is Photoshop in Hindi]


Photoshop क्या है? 

Photoshop graphics and multimedia के लिए उपयोग किया जाने वाला प्रचलित software है। जिसे मुख्य रूप से photo editing, image compositional एवं digital entertainment इत्यादि कार्यों में उपयोग किया जाता है। इस program द्वारा हम photos के प्रत्येक pixel पर editing का कार्य कर सकते हैं इस programs की एक अन्य विशेषता यह होती है कि इसके द्वारा picture की quality में बिना किसी परिवर्तन के उसके size में परिवर्तन कर सकते हैं।
Photoshop क्या है?

Some Feature (इस program में निम्न विशेषताएं समाहित होती है):

  • किसी भी images के resolution को इच्छानुसार बदला जा सकता है। 
  • इसमें हम अपने editing के history को रख सकते हैं। 
  • Web photos के साथ कार्य किया जा सकता है। 
  • PDF presentation तैयार किया जा सकता है या slide show करा सकते हैं। 
  • एक ही image की कई वैकल्पिक छवि बना सकते हैं। 
  • एक से अधिक picture का package बना सकते हैं। 
  • Automation का निर्धारण कर सकते हैं। 
  • इसमें अनेक Painting tools समाहित होते हैं। 
  • इसमें हम graphics के साथ text पर भी अनेक graphics कार्य कर सकते हैं। 
  • उपयोगकर्ता के लिए उचित वातावरण तैयार करता है। 
  • इसमें Photos के लिए transformation (रूपांतरण) की सुविधा होती है। 
  • इसमें predefined settings होते हैं जो उपयोगकर्ता के लिए सरल बनती हैं।
  • इसमें pattern generator की सुविधा दिया गया है जिससे उपयोगकर्ता अपने से नये-नये pattern बना सकता है। 
  • यदि scanner driver install है तो आप इससे सीधे photo को scan करके उसमें कार्य कर सकते हैं।

Some special features of Photoshop : Photoshop की प्रमुख विशेषताएं निम्न है।

  • Layer’s: Photoshop आसानी से compositing करने के लिए multiple layer’s support करता है इसके अंतर्गत flip copy और clip layer’s किये जा सकते है। इसके माध्यम से non destructive color और tone adjustment layer’s भी आते है। इसके माध्यम से चित्र को प्रभावशाली बनाने के लिए layers में drop, shadow glows etc. भी बनाये जा सकते है। 
  • Automation: Photoshop परिवर्धित action palette को भी support कम करता है  यह drag & drop facility के माध्यम से स्वतः ही difference layer और files को आसानी से जोड़ सकता है। 
  • Painting tools: Drawing और printing के लिए pencil, brush, air brush, clones text, lines and gradient tool की सुविधा replace Photoshop में है। Professional photography के अंतर्गत doc and bum की technique के माध्यम से photo में color situation दिया जा सकता है। 
  • Selection tools: इसके अंतर्गत Photoshop बहुत सारे selection tools की सुविधा भी देता है जैसे magnetic lasso और pen tool के माध्यम से painting किया जा सकता है। साथ ही ground औरbackground image को जोड़ा जा सकता है। 
  • Text Handling: Photoshop में text layer को change करने की सुविधा भी है। इसमें vertical and horizontal text tool भी हैं जिसके माध्यम से text को ऊर्ध्वाधर या लंबवत draw किया जा सकता है।
  • User Interface: Photoshop multiple undo facility देता है। इसमें किसी भी image को zoom या scroll किया जा सकता है। 
  • Extensive filter Collection: Photoshop 95 से अधिक और विशेष effect filters सुविधाएं देता है, जिसके माध्यम से किसी भी photo में लगे हुए dust or scratch को मिटाकर natural media के माध्यम photo को soft बनाया जा सकता है।
  • Transformations: इसके अंतर्गत one dimensional या किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है साथ ही जरूरत पड़ने पर borders भी दिया जा सकता हैं।
  • Power full color collection tools: Photoshop बहुत power full color collection की सुविधा भी देता है जिसके अन्तर्गत brightness, contrast और mead tones को Adjust किया जा सकता है। इसमें channel mixture के माध्यम से custom color तैयार किया जाता है। Verification के माध्यम से brightness को एक निश्चित range में नाम ज्यादा करके adjust किया जाता है। 
  • Professional color separation: इसके माध्यम से spot color channel द्वारा varnishes, metallic ink और अन्य color के साथ job तैयार किए जा सकते हैं, इसमें और भी color जैसे by component replacement की सुविधा भी होती है। 

Menu and Panels in Photoshop: 

Photoshop PS4 के Windows ऊपर menu bar निम्न प्रकार प्रदर्शित होता है : 
Menu and Panels in Photoshop
इस menu bar के किसी भी menu पर click करते हैं तो उस menu से संबंधित options प्रदर्शित होते हैं जिनका उपयोग कर उसके नाम के अनुसार कार्य कर सकते हैं। Panel कार्य के अनुसार सभी प्रकार settings का निर्यात करने के लिए होता है। यह toolbar ही है परंतु इसके सभी tools का संदेय एक ही प्रकार के कार्य से होता है। Layer में कार्य करना है तो इसका pallet को Photoshop निम्न प्रकार प्रदर्शित करता हैं :
Menu and Panels in Photoshop
इस pallet में layer में कार्य करने से संबंधित ही option मौजुट होते हैं जैसे: layer, sub-layer को देखना, उसे मिटाना, नया Layer insert करना इत्यादि। इसी प्रकार Photo को बुनते हैं तो उससे संबंधित pallet open हो जाता है।

Exploring the toolbox in Photoshop: 

Photoshop पर किये जाने वाले लगभग सभी कार्य toolbar के tools के द्वारा ही किये जाते है । इसके toolbars tools का प्रयोग उनके नाम के अनुसार ही कार्य करते हैं इनके बार drawing, picture, photos पर editing कार्य आसानी से किया सकता है जैसे उसके color, shade, dodge, brightness, contrast को बदलने उसके विभिन्न हिस्से व pixel को select करके से move, copy, delete इत्यादि कार्यों को कर सकते हैं। Photoshop को open करने पर उसके उसके right corner में निम्न toolbars प्रदर्शित होते हैं।
Exploring the toolbox in Photoshop

Use of Adobe Photoshop tools: 

  • Rectangle Marquee tool: इस tool के अन्तर्गत चार tool Rectangle marquee tool, Elliptical Marquee tool, Single row marquee tool एव Single column marquee tool दिये होते हैं जिनका प्रयोग करके आप drawing, photo को क्रमशः आयताकार, अण्डाकार, पतली रेखा म एव पतली स्तम्भ के रूप में select कर सकते है।
  • Move tool: इस tool का प्रयोग drawing या photo के किसी विशेष हिस्से को select करने के पश्चात् उसे उस स्थान से अन्य स्थान में ले जाने के लिए करते है।
  • Lasso tool: इस tool के अन्तर्गत चार tool, lasso tool, polygonal lasso tool एवं Magnetic lasso tool दिये होते है। जिनका प्रयोग करके आप photo को क्रमश  mouse drag के अनुसार polygon shape में एवं photo को विशेष color के अनुसार select कर सकते हैं।
  • Magic wand tool: इस tool की यह विशेषता होती है कि इसे select करने के पश्चात् आप photo के जिस स्थान पर click करेंगे उस स्थान पर जो भी color है और वह photo के जितने हिस्से में है वह सभी select हो जाते हैं। 
  • Crop tool: इस tool के द्वारा photo के किसी विशेष हिस्से को select करके अलग किया जा सकता है इस tool से photo के crop किये जाने वाले हिस्से को select करके Enter key दबाते हैं जिससे वह हिस्सा कट जाता है। 
  • Slice tool: इसमें दो tool दिये होते हैं जिसमें से पहले tool का प्रयोग करके photo को rectangle shape में mark कर सकते हैं। Mark करने का लाभ यह है कि उस mark किये भाग को नाम दे सकते हैं और दूसरे tool के द्वारा उसे select कर सकते हैं। 

  • Healing Brush tool: इसके अन्तर्गत तीन tool, Healing brush tool, Patch tool एवं Color replacement tool दिये होते हैं जिसके पहले tool का प्रयोग alt key के साथ mouse के button को photo के किसी स्थान पर click करेंगे फिर उसे किसी अन्य स्थान पर drag करेंगे तो photo पर click किये गये स्थान की तरह ही drag के अनुसार उसकी परछाई बन जायेगी इसके patch tool का प्रयोग photo के किसी स्थान की copy बनाने के लिए करते हैं।                                                                                                                                            इस tool से photo के किसी स्थान को select करके उस select को photo के किसी अन्य स्थान पर ले जायेंगे तो copy बन जायेगा। इसके तीसरे color replacement tool का प्रयोग करके picture के किसी हिस्से को alt key के साथ select करके उस स्थान के color को चुन सकते हैं और उसे photo के अन्य स्थान पर drag करके apply कर सकते हैं। 

  • Brush tool: इस tool के अन्तर्गत दो tools दिये होते हैं जिनका प्रयोग करके photo के किसी स्थान को brush एवं pencil से बदल सकते हैं । 
  • Clone Stamp tool: इसके अन्तर्गत दो tool, clone stamp tool, Pattern stamp tool दिये होते हैं जिसके पहले tool के द्वारा photo के किसी हिस्से को alt key के साथ चुनकर और photo के अन्य स्थान पर drag करके चुने गये स्थान का clone बना सकते हैं । इसके दूसरे tool के द्वारा किसी स्थान पर drag करके चुने गये pattern को apply कर सकते हैं। 
  • History Brush tool: इसमें दो tool होते हैं जिसके पहले tool के द्वारा photo के किसी स्थान पर drag करके उस स्थान को पूर्व की तरह कर सकते है एवं इसके दूसरे tool Art history brush के द्वारा art के form में पूर्व की तरह photo को ला सकते हैं। 
  • Eraser tool: इसके अन्तर्गत तीन tool, Eraser tool, Background eraser tool एवं Magic erase tool दिये होते हैं जिनका प्रयोग करके photo के किसी हिस्से को drag करके अलग-अलग प्रकार से मिटा सकते हैं। 
  • Gradient tool: इसमें दो tool होते हैं जिसके पहले gradient tool के द्वारा photo पर selected preset को apply कर सकते हैं। इसके दूसरे paint bucket tool को select करके एवं picture के किसी स्थान पर click करके photo के color को चुने गये color में बदल सकते हैं।
  • Blur tool: इसके अन्तर्गत तीन tool जिनका प्रयोग photo के किसी हिस्से पर mouse को drag करके, उसे क्रमशः धुधला करने, color में तीखा पन लाने एवं smudge करने का कार्य कर सकते हैं ।
  • Dodge tool: इसके अन्तर्गत तीन tool जिनका प्रयोग photo के किसी हिस्से पर mouse को drag करके, उस स्थान को light देने कम करने या उसे स्पंज से साफ करने की तरह बदलने का कार्य कर सकते हैं। 

Working with Image and Multiple images:

Photoshop में image पर को बदलने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। इस software के द्वारा आप पूरे image को या उसके किसी हिस्से को shape, brightness , fade, color , sharpness, pattern इत्यादि effect दे सकते हैं। वर्तमान में image पर कार्य करने के लिए इससे बेहतर software बाजार में नहीं हैं। 

इसमें आप multiple image पर भी एक ही समय में कार्य कर सकते हैं। एक से अधिक images को एक साथ open करके उसमें अलग-अलग (यदि अलग-अलग layer में open किये हैं तो) कार्य कर सकते हैं और यदि एक ही layer में है तो सभी एक group के रूप में प्रदर्शित होते हैं। 

Multiple image को अलग-अलग layer में रखने का लाभ यह है कि उन्हें आसानी से hide/unhide कर सकते हैं। Multiple image को layer में open करते हैं तो layer palate में वह निम्न प्रकार प्रदर्शित होता है।

Working with Image and Multiple image
यहाँ प्रत्येक image के लिए separate layer है जिस लाभ निम्न प्रकार ले सकते हैं: 
  1. इस स्थान पर 4 buttons दिये होते हैं जिनके द्वारा layer के image को lock , move करने इत्यादि से संबंधित settings निर्धारण कर सकते हैं। 
  2. प्रत्येक लेयर के सामने यह box के रूप में प्रदर्शित होता इसके द्वारा उस layer के image के visibility का निर्धारण कर सकते हैं। 
  3. यह प्रत्येक layer के सामने प्रदर्शित होता है इसके द्वारा layer के अन्य layer के साथ link (lock) कर सकते हैं जिससे कार्य करते समय कार्य का प्रभाव सभी link layer पर पड़ेगा। 

Rulers, Guide & Grids: 

यह तीनों option ‘View’ menu के अन्तर्गत दिया होता है, ये तीनों toggle (on/off) option होते हैं। इनके द्वारा current canvas में प्रदर्शित image को measure करते हुए कार्य कर सकते हैं । इनका उपयोग निम्न प्रकार से करते हैं: 
  1. Ruler: Canvas window के left side एवं top में ruler प्रदर्शित होता है जिससे image इत्यादि को measure कर सकते हैं। 
  2. Guide: इसे ruler से प्राप्त कर सकते हैं ruler के ऊपर mouse pointer ले जाकर drag करते हुए canvas पर आते हैं तो एक पतली रेखा प्रदर्शित होता है जिसे guide line कहते हैं। इसका कार्य image को measure करने के लिए guide करना होता है। 
  3. Grid: इसे on करने पर canvas graph paper की तरह प्रदर्शित होता है जिसकी सहायता से image पर कार्य को measure करते हुए कर सकते हैं। 

Image Size Command: 

यह option ‘Image’ menu में प्रदर्शित होता है इसमें click करके current image के आकार का निर्धारण कर सकते है। इसमें click करने पर निम्न प्रकार इसका dialog box प्रदर्शित होता हैं:
Image Size Command
उपरोक्त dialog box के पहले भाग में image के pixel width एवं height में उनकी संख्या एवं दूसरे भाग में image के आकार निर्धारित करने के लिए measure unit एवं उसके अनुसार width और height एवं resolution का निर्धारण कर सकते हैं। 

Adjusting Canvas Size & Canvas Rotation: 

यह option ‘Image’ menu में दिये ‘Canvas size’ option के द्वारा canvas के आकार का निर्धारण कर सकते हैं। इसमें click करने पर निम्न प्रकार इसका dialog box प्रदर्शित होता हैं:
Adjusting Canvas Size & Canvas Rotation
उपरोक्त dialog box के पहले भाग में वर्तमान canvas का आकार प्रदर्शित होता है। जिसे बदलने के लिए दूसरे भाग में दिये list box से measure unit एवं text box में canvas के आकार का निर्धारण measure unit के आधार पर निर्धारित कर सकते हैं। इसके नीचे दिये arrow symbol के द्वारा canvas को किस ओर से बड़ा या छोटा करना है इसे निर्धारित कर सकते हैं। 
Canvas Rotation: 
Canvas अर्थात् वो page जिसमें drawing बनाते हैं। इसे drawing page भी कह सकते हैं। और यदि आप इस canvas को rotate करना चाहते हैं तो इसके लिए ‘Image’ menu के अन्तर्गत दिये ‘Rotate canval’ का प्रयोग करना होगा। इस ‘Rotate canvas’ के अन्तर्गत sub-options दिये होते हैं, इसमें mouse pointer ले जाने पर निम्न प्रकार इसका sub-menu प्रदर्शित होता हैं।
Canvas Rotation
उपरोक्त sub-menu के विकल्प के अनुसार अलग-अलग degree में या horizontally या vertically canvas को rotate कर सकते हैं। 

Creating, Selecting, Linking & Deleting Layers: 

Graphics software में यदि आप कुछ designing करने जा रहे हैं तो लेयर सुविधा आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। Layer के उपयोग से आप अपने अलग-अलग प्रकार के designing को अलग-अलग label पर रखकर कर सकते हैं। जिसे बाद में merge करा करके एक बना सकते हैं। 

अलग- अलग designing करने का लाभ यह है कि कभी भी किसी एक layer के design के गलत हो जाने पर उसे cancel या delete कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त lock, hide, visible, move इत्यादि अनेक सुविधा layer के उपयोग से प्राप्त होता है। Photoshop में निम्न प्रकार layer window प्रदर्शित होता है।

Creating, Selecting, Linking & Deleting Layers

  • Creating Layer: नया layer जोड़ने के लिए इस layer palette के ऊपर चित्र के 5 नं . बटन को दबाते हैं जिससे current layer के नीचे एक नया blank layer बन जाता है । 
  • Selecting Layer: जिस layer में काम करना चाहते हैं उसे चुनना पड़ता हैं और layer को चुनने के लिए इस layer pattern के layer के list में से उस layer पर click करते हैं। 
  • Linking Layer: एक से अधिक layer को आपस में link करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक layer के सामने प्रदर्शित हो रहे blank box (ऊपर चित्र के No . 7 button) पर click करते जाते हैं। उन सभी के सामने link का picture प्रदर्शित होता जाता है जिससे वे सभी एक दूसरे से जुड़ जायेंगे। 
  • Deleting Layer: यदि किसी layer की आवश्यकता नहीं है तो उसे select करके एवं ऊपर चित्र के 6 नं . के बटन पर click करके उसे मिटा सकते हैं। 
  • Visible Layer: यदि किसी layer को hide करना है अर्थात् कुछ देर के लिए किसी layer को छिपाकर file को देखना है तो toggle button ऊपर दिये चित्र के 6 नं . का पर click करते हैं एवं visible करने के लिए उस पर पुनः click करते हैं। 

Painting with Selectors in Photoshop: 

Photoshop में कार्य image के किसी विशेष स्थान पर कार्य करने के लिए उसे select करना होता है। Photoshop में select करने के लिए अनेक विकल्प मौजुद होते हैं। इसमें अलग-अलग प्रकार से select करने के लिए toolbar में अनेक tools दिये होते हैं जो निम्न है: 

Marquee: इसके अन्तर्गत निम्न चार sub-tool दिये होते हैं: 
Marquee
इन tools के द्वारा image को rectangular, elliptical, single row, एवं single column के रूप में select कर सकते हैं। 
Lasso: इसके अन्तर्गत निम्न तीन sub-tool दिये होते हैं:
Lasso
इन tools के द्वारा image को special तरीके से select कर सकते हैं। इन tools mouse move के अनुसार select करने के लिए design किया गया है परंतु इनके कार्य करने के तरीका एक दूसरे से कुछ-कुछ भिन्न है। 
Magic Wand tools: यह select करने के कार्य के लिए सबसे आसान tool है। यह image के जिस स्थान पर click होता है उसे स्थान के pixel से मिलते जुलते pixel को automatic ही select कर देता है। यह किन-किन pixel को चुनना है इसे रंग एवं चमक के आधार पर decide करता है। 
Pen tool: इस tool के निम्न sub-tools दिये होते हैं 
Pen tool
उपरोक्त sub-tools के द्वारा layer में mask layer ला सकते हैं और उस mask layer के अनुसार select कर सकते हैं। इन sub-tools का कार्य करते का style तो एक ही है परंतु उनका तकनीक अलग-अलग है जिससे selection आसान हो सकता है। 

Color Range: यह tool ना होकर एक option है जो ‘Select’ menu के अन्तर्गत प्रदर्शित होता है। इसका कार्य कुछ-कुछ magic wand tool की तरह ही है। इसका प्रयोग करने पर निम्न प्रकार dialog box open हो जाता है:
Color Range
इस dialog box के Select list box से जिस color को चुनते हैं और preview के जिस भाग पर click करते हैं तो जिस pixel पर click होता है उसके color के अनुसार image का भाग select हो जाता है। Preview में जो सफेद रंग में प्रदर्शित होता है वह selected भाग होता है। Fuzziness slider से हम selection को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें selection को save करने save किये गये selection को load करने इत्यादि की भी सुविधा दी गई है।

Red Eye Tool in Photoshop: 

Camera बनाने वाली companies के सामने एक बड़ी समस्या red eye होती है। यह camera के flash से होता है Flash के साथ photo खींचने पर आँख का रंग लाल प्रदर्शित होता। है जिसके कारण photo अच्छी नहीं लगती। 
Photoshop CS4 में इस समस्या के समाधान के लिए ‘Red Eye tool’ दिया गया है। इसे निम्न स्टेप्स के अनुसार प्रयोग में ला सकते है। 
  1. Toolbar से ‘Spot Healing Brush’ tool पर click करते हैं जिससे इसका sub-menu open हो जाता है।
  2. Spot Healing Brush tool के अन्तर्गत दिये गये ‘Red Eye tool’ पर click करते हैं। 
  3. Canvas window के ऊपर प्रदर्शित हो रहे नये toolbar के द्वारा Rupil size और Darken का निर्धारण image के आँख के आकार एवं रंग के अनुसार करते हैं। 
  4. Image के आँस के पुतली जो लाल प्रदर्शित हो रही है उस पर mouse pointer ले जाकर click करेंगे तो उसका वह सही हो जायेगा। यह कार्य दोनों आँखों के लिए करेंगे। 

Clone Stamp tool: 

Image के किसी भी स्थान का अन्य स्थान पर हुबहू प्रतिलिपि तैयार करने के लिए इस tool का उपयोग करते हैं। यह tool, toolbar में camera icon की तरह प्रदर्शित होता है। Clone तैयार करने के लिए इस tool को चुनकर alt key दबाकर image के जिस स्थान का clone बनाना है (source) उस स्थान पर click करते हैं। अब image के किसी अन्य स्थान (destination) (जहाँ clone बनाना है वहाँ) पर mouse से drag करते जाते है drag के अनुसार ही clone बनेगा। यह paint बनाने जैसा कार्य है। 

Color Creation in Photoshop: 

Photoshop में दी गई यह उपयोगी सुविधा है इसके द्वारा आप predefined color के अतिरिक्त नया color भी बना सकते हैं। Photoshop में नया color बनाने के लिए Windows menu से ‘Color’ विकल्प को on करते है जिससे एक panel open हो जाता है जिसमें दिये गये color के अतिरिक्त अन्य color बनाने के लिए इसके left side में प्रदर्शित हो रहे box को निम्न चित्र में दिये अनुसार click करते हैं: 
Color Creation in Photoshop
इसमें click करके या Photoshop toolbar के नीचे इसी प्रकार प्रदर्शित tool पर click करने पर color निर्धारित करने का dialog box खुल जाता है जिसमें 16 लाख तक रंग निर्धारित कर सकते है। 

Quick Mask Options: 

Photoshop में image के किसी विशेष भाग में कार्य करते समय उस भाग को select कर लेना चाहिए, क्योंकि उस भाग के बाहर कोई भी कार्य apply नहीं होगा। ऊपर image को किसी भाग को किस-किस प्रकार से select कर सकते हैं इसे लिखा जा चुका है। Quick mask के द्वारा image के जिस भाग को चुना (select किया) गया है, उसी भाग को ही यह highlight करेगा एवं अन्य भाग में एक mask प्रदर्शित करता है।

यह एक toggle option है इसलिए quick mask को हटाने के लिए पुनः इस विकल्प का प्रयोग करते हैं। Image के deselect को mask करने का लाभ यह है कि आपको कार्य का स्थान रूप से दिखता रहेगा तो कार्य में अधिक quality आयेगी। 

Creating Straight & Curved Paths in Photoshop: 

Photoshop में straight और curved path draw करने के लिए pen tool का उपयोग करते हैं। इस tool के द्वारा किसी भी प्रकार का drawing बनाने के बाद उसके प्रत्येक path को curve या straight line में बदल सकते हैं। Photoshop के इस pen  tool पर mouse pointer ले जाते हैं तो निम्न प्रकार इसका sub tools प्रदर्शित होता है:
Creating Straight & Curved Paths in Photoshop
इन sub-tools में से आरंभ के दो tools का उपयोग line draw करने के लिए करते हैं। इसके तीसरे tool के द्वारा draw किये गये drawing में गया path जोड़ने, चौथे tool के द्वारा जोड़े गये path को मिटाने एवं पाँचवे tool का उपयोग उन्हें चुनने के लिए करते हैं। 

Creating Straight Line and path: सबसे पहले pen tool को select करते हैं अब canvas के एक स्थान पर click करते हैं और अब किसी अन्य स्थान पर click करते हैं जिससे नीचे के चित्र की तरह straight line draw होता जाता है। जो कुछ निम्न प्रकार प्रदर्शित होता है।

Creating Straight Line and path

Creating Curved path: सबसे पहले pen tool को select करते हैं अब canvas के एक स्थान पर click करके drag करते हैं जो कुछ निम्न चित्र की तरह प्रदर्शित होता है:

Creating Curved path

Mouse को किसी अन्य स्थान पर click करके drag करेंगे। तो निम्न वित्र की तरह curve path बन जायेगाः
Creating Curved path

Creating Special Effects in Photoshop: 

Special effect का प्रयोग करके, किसी image को और भी आकर्षक बना सकते हैं। Photoshop में अनेक प्रकार tools दिये होते है जिन्हें उपयोग करके आप image पर खूबसूरत effect दे सकते हैं। Photoshop के द्वारा एक सामान्य रूप से तैयार किया जाने वाला effect है lighting जिससे आप चित्र में रचनात्मकता, तकनीक, जादू एवं कल्पनात्मकता ला सकते हैं। Photoshop के tools का इस्तेमाल करके निम्न effect चित्र पर दे सकते हैं: 
  • Adrenaline बनना जिससे ऐसा महसूश हो कि कार का पीछा कर रहे हैं।
  • एक बहुत ही अच्छा 3D Video player का interface तैयार कर सकते हैं।
  • Cinema 4D और Photoshop के मदद से 3D lighting effect तैयार करना।
  • Croma Wallpaper तैयार कर सकते हैं।
  • वास्तविक lighting effect तैयार कर सकते हैं इसे IES (photo-metric) lighting effect भी कहते हैं।
  • Image को कुछ इस तरह design कर सकते हैं कि वह वास्तविकता से हटकर लगे। जैसे किसी अन्य ग्रह का प्राणी बना सकते हैं।
  • Image को Abstract landscape art की तरह प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • इसके द्वारा धुंआ को किसी चमकदार आकृति में बदल सकते हैं।
  • इसके द्वारा शरीर के अंग को विशेष रूप से special effect देकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • सामान्य button (command button) पर Photoshop tool का उपयोग करके उसमें special effect ला सकते हैं।
  • सामान्य text को New style effect ल सकते हैं।
इनके अतिरिक्त Photoshop की सहायता से अनेक special effect तैयार कर सकते हैं।

Photoshop Tutorials in Hindi (फोटोशॉप की पूरी जानकारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *