File Organization क्या हैं? [Types of DBMS File Organization]

File Organization क्या हैं? Types of File DBMS Organization

File Organization क्या हैं?

File organization, record को physically arrange करके storage device पर रखने की तकनीक है। अन्य शब्दो मे हैम कह सकते हैं कि file organization, data को file के रूप में magnetic tap, magnetic disk, magnetic drum इत्यादि पर संग्रहित करने की तकनीक है। Information या data जिस तरीके से hard disk magnetic taps या अन्य storage device में store होता है इसे file organization कहते हैं।

 File को स्टोर करने के लिए अलग -अलग file organization का use किया जा सकता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सा storage माध्यम एवं किस प्रकार से program फ़ाइल को processing में प्रयोग होना है।

Characteristic of files in Hindi:

File, records के संग्रह को कहा जाता है एवं record, data items के संग्रहण से बनता है।

Transaction processing के आधार पर file निम्न भागों में विभाजित किया गया है :

  1. Master file
  2. Transaction file
  3. Sort file 
File Organization क्या हैं ?

(1) Master File:

Master file में डेटा स्थाई रूप से संग्रहित रहती है। इसमें process के पूर्ण हो जाने के पश्चात उसके परिणाम को रखा जाता है। यह data अन्य फ़ाइलों द्वारा यूज़ किया जाता है। सामान्यतः हम कह सकते हैं कि यह center data होता है जिसे अन्य फ़ाइलों  द्वारा ट्रांसलेशन में use किया जाता है। इसके डेटा आवश्यकता पड़ने पर अपडेट होते रहते हैं। इसके प्रत्येक record में product code, वस्तु का नाम, price, quantity इत्यादि को रखा जाता है।

(2) Transaction File:

Transaction फ़ाइल एक प्रकार से temporary file होती है। जिसमे transaction सबंधित आकड़ो को रखने का काम करती है और इसमें प्रोसेसिंग होने के पश्चात उसे master file को भेज दिया जाता है। सामान्य transaction file का यूज़ master file को अपडेट करने के लिए किया जाता है। जैसे : हम master file में संग्रहित प्रोडक्ट की कीमत में किसी का परिवर्तन हो गया है तो इसके transaction file में रखते हैं और बाद में मास्टर फ़ाइल में इसे ट्रांस्फर करके उसके data को update कर लेते हैं।

(3) Sort File:

Sort files, transaction files की तरह होती है। यह फ़ाइल भी डेटा को temporary स्टोर करती है। परंतु इसमें अंतर यह होता है कि इसमें data एक primary key या अन्य record के आधार पर एक क्रम (sequence) में होता है। इस प्रकार data को रखने का advantage यह होता है कि इसे तेजी से ढूंढा व प्राप्त किया जा सकता है।

Type Of File Organization in Hindi:

  1. Serial
  2. Sequential
  3. Random
  4. List

(1) Serial:

इसमें file में रिकॉर्ड को एक के बाद एक करके storage device (Hard disk, magnetic tap इत्यादि) में store किया जाता है। इसमें data को बिना किसी क्रम में स्टोर किया जाता है। इसमें सिर्फ इतना ही होता है कि अगली खाली जगह में रिकॉर्ड को स्टोर कर दिया जाता है। इस file area notation में रिकॉर्ड को read करने के लिए file के start से read तक, record न मिल जाए क्रम (sequence) से read किया जाता है।

(2) Sequential:

इस file organization में रिकार्ड्स उसी क्रम में लिखे जाते हैं जिस क्रम में उसे एकत्र किया गया हो । परन्तु data को एक निर्धारित क्रम में storage device में संग्रहित होते हैं, यदि हम नाम के आधार पर संग्रहित करे तो data alphabetically store होता है। इसमें भी data को उसी क्रम में read किया जाता है, जिस क्रम में उसे store किया गया हैं और वह तब तक read करता है जब तक file अंतिम record तक न पहुँच या निर्धारित records प्राप्त न कर लिया जाए।

(3) Random File Organization:

इसमें न तो डेटा records को एक क्रम में store किया जाता है और ना ही क्रम से उसे read किया जाता है। इसमें रिकॉर्ड को उसके पाते के आधार पर access या read किया जाता है। इस विधि में reader पूरी file के निर्धारित location से सीधे उस record को read करता है जिससे वह record तुरंत प्राप्त हो जाती है। यह उस स्तिथि में बहुत अच्छी सिद्ध होती है जहाँ हमें file में किसी एक record के रीड करना होता है।

(4) List file organization:

यह file organization, records को storage device(magnetic tap) पर randomly store करता है तथा हर record में अगले record का पता संग्रहित होता है। इसलिए जब list में संग्रहित सभी record एक के बाद एक उपलब्ध होते हैं। यह सभी record को क्रम से read करता है।

Hello Friends आज अपने इस पोस्ट के माध्यम से पढ़ा DBMS – File Organization क्या हैं ? तो friends उम्मीद है कि इस post के माध्यम से और बहुत से जानकारी मिली होगी और आपके मन में जो सवाल थे उनका जवाब भी मिल गया होगा
Friends, मैं पूरी कोशिश करता हु की इन Post के माध्यम से आपको जो संदेह करना पूरी तरह से clear हो जाये फिर भी आप को सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए आप comment box के माध्यम से दे सकते हैं।

Leave a Comment