Network Topology क्या है? और Topology के प्रकार-

Network [Topology] क्या है? और Topology के प्रकार:

Network Topology क्या है?

Network जिसमें एक node को दूसरे node से link रखने के Method को Network Topology कहते हैं। किसी networking में यह प्रमुख component होते हैं और networking की लागत network पर निर्भर होती है। Network में विभिन्न प्रकार के topology का यूज़ होता है। इस प्रकार के नेटवर्क में किसी एक node से दूसरे node से random way से link किया जाता है। हमारे वास्तविक जीवन मे इस प्रकार के network का उपयोग नहीं किये जाते हैं यह अलग-अलग प्रकारों से हो सकते हैं इसे समझने हेतु निम्न चित्र से समझा जा सकता है:

Network Topology क्या है?

Network Topology जो Network की structure को परिभाषित करती है कि कैसे सभी component एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं यह Topology दो प्रकारों से हो सकती है: Physical और Logical Topology.

इसे इस प्रकार से भी समझ जा सकता है हमारे नेटवर्क पर विभिन्न Node, device और connection एक दूसरे से संबंध स्थापित करने में Logical और Physical रूप में कैसे व्यवस्थित रूप में रहते हैं। इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं जैसे शहरों को व्यवस्थित रूप से बनाये रखने के लिए रास्तो को सुनिश्चित किया जाता है जिससे हम सुविधा महसूस करते हैं उसी प्रकार नेटवर्क को व्यवस्थित करने के कई तरीके है।

Network Topology क्यो महत्वपूर्ण हैं?

Network Topology हमारे अपने नेटवर्क के कार्य करने के तरीकों में आवश्यक भुमका निभाता है। एक streamlined और properly manage नेटवर्क टोपोलॉजी ऊर्जा और डेटा दक्षता बढ़ा सकती है जिससे कि परिचानल व रखरखाव लागत को कम करने में मदद करता है। एक network के design और structure को सामान्य तौर पर एक सॉफ्टवेयर निर्मित network topology diagram में दिखाया जाता है और manipulation किया जाता है इससे administrators को समस्या निवारण के चलते device के बीच connection देखने की अनुमति मिलती है।

Network Topology के प्रकार:

सामान्यतः प्रयोग होने वाले Topologies निम्न है:

(1) Mesh Topology:

Mesh Network इसमें प्रत्येक node दूसरे सभी node से आपस मे जुड़े हुए होते हैं। तब हम इस प्रकार के नेटवर्क को fully connected network कह सकते है। इसे नीचे चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं जिसे निम्न चित्र में एक fully connected network को प्रदर्शित कर सकते है:

Mesh Topology:

यह Mesh Topology एक Point-to-point कनेक्शन का एक जटिल और विस्तृत संरचना होता है जिसमे nodes आपस मे एक जुड़े हुए होते है।

Advantages of fully connected mesh:

  1. इस प्रकार के नेटवर्क बहुत विश्वशनीय होते हैं, क्योंकि प्रत्येक node दूसरे node से जुड़े होते हैं। अतः यह एक दूसरे से जुड़े हुए होते है इस कारण किसी दो node के बीच connection के खराब होने की स्थिति में डाटा किसी दूसरे path से स्थानांतरित होने लगता है जिसका लाभ यह है कि इससे Network के बीच Communication व्यवस्था पूर्व की तरह ही बना रहता है।

Disadvantages of Mesh Topology:

  1. इसका मुख्य disadvantage यह कहा जा सकता है कि यह बहुत ही खर्चीला होता है, क्योंकि number of nodes से जुड़ने के लिए n(n-1)/2 links की आवश्यकता होती है और प्रत्येक node के पास यह आवश्यक है कि प्रत्येक links के लिए (n-1) interface हो। इसमें एक नये node को जोड़ने के लिए (n-1) नया links को install करना होता है।
  2. इसका दूसरा disadvantage इसमें किसी नये node को जोड़ना कठिन होता है, क्योंकि इसके प्रत्येक node से connect रखना होता है और इसमें communication cost बढ़ता है। इस प्रकार के connection का प्रयोग हम विशेष परिस्थिति में ही किया जाता है।

(2) Star Topology:

Star Topology यह सबसे आम topology होता है यह एक सर्वर के रूप में कार्य करते हुए, यह central node, data transmission का management करता है।

इस प्रकार के network में एक special (खास) node से जारी सभी node को link किया जाता है। Control node या hub node के द्वारा किसी इन्फॉर्मेशन को हमारे द्वारा दुसरे node में भेज जाता है। इसे हम नीचे निम्न चित्र से समझ सकते हैं:

Star Topology:

Advantages of Star Topology:

  1. इसमें हमे किसी नये node से कनेक्शन करना होता है क्योंकि किसी node को control node से जोड़ना होता है।
  2. इस प्रकार के नेटवर्क में data transmission में देर से होता है क्योंकि data transfer करते समय दो link की आवश्यकता होती है।

Disadvantage of Star Topology:

  1. इस नेटवर्क का मुख्य disadvantage यह होता है कि control node के fail होने से पूरा network अपना कार्य करना बंद कर देता है।
  2. इस प्रकार के नेटवर्क की क्षमता central computer के ऊपर निर्भर करता है।

(3) Bus Topology:

Bus topology इस नेटवर्क का यूज़ local area network में किया जाता है। इस प्रकार के topology में एक signal network cable का यूज़ होता है। इसे हम किसी building या campus के चारों तरफ लगा सकते है और सभी node को इस cable से connect किया जाता है।

एक Bus Topology एक network पर सभी device को एक ही केबल के साथ नेटवर्क के एक छोर से दूसरे तक एक ही दिशा में चलती है। इस प्रकार के common bus का यूज़ 20 किलोमीटर तक के दूर को cover करने के लिए किया जाता है साथ ही इसकी operation rate 10 Mbps तक होती है। निम्न चित्र में Bus Topology को दिखाया गया है:

Bus Topology:

Advantages of Bus topology:

  1. इसका मुख्य advantage यह होता है कि इसमें physical line कम होता है, इस कारण इसकी दूसरों की तुलना में इसका लागत सबसे कम आती है।
  2. यह नेटवर्क अधिक विश्वसनीय होता है, क्योंकि किसी एक network के fail होने की स्थिति में भी नेटवर्क कार्य करता रहता है और इससे दूसरे node पर कोई प्रभाव नहीं होता।
  3. इस प्रकार के नेटवर्क में नये node को जोड़ना आसान होता है।

Disadvantages of Bus topology:

  1. Bus Topology में connect किये जाने वाले सभी सिस्टम के पास good communication और decision making क्षमता होनी चाहिए, अन्यथा इनके बीच communication बंद हो जायेगा।

(4) Ring Topology:

Ring Topology का प्रयोग local area network में किया जाता है। इस प्रकार के टोपोलॉजी में सभी कनेक्शन से एक loop या ring के प्रारुप में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। Ring Topology का नेटवर्क half-duplex होता है, जिसका अर्थ यह है कि डाटा एक समय में केवल एक ही डायरेक्शन में आगे बढ़ता है।

इस प्रकार टोपोलॉजी के नेटवर्क में data transmission की दर(Rate) 1 Mbps से 10 Mbps तक होती है। यह ring topology, network connection में बहुत प्रसिद्ध है। नीचे चित्र के माध्यम से ring network में node जोड़ने की प्रक्रिया को समझा जा सकता हैं:

Ring Topology:

Advantage of Ring Topology:

  1. रिंग नेटवर्क में किसी कंट्रोल कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं होती है। यह fully distributed data processing के सिद्धांत पर कार्य करता है।
  2. यह नेटवर्क star network की अपेक्षा अधिक विश्वनीयता होता है क्योंकि इसमें host कंप्यूटर नहीं होता और किसी node के fail होने से alternate, network से कंप्यूटर में कार्य करता है।

Disadvantages of Bus Topology:

  1. अगर Ring network में जितने node की संख्या अधिक होती है, तब कम्युनिकेशन में उतना ही अधिक समय लगता है और इसमें जितना भी नये node जुड़ते जाता है तब उतना ही communication delay बढ़ता है।
  2. Ring network, जो star network की तरह प्रसिद्ध नहीं है क्योंकि इस network में जटिल कंट्रोल सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है।

(5) Tree Topology:

Tree Topology जिसमें नई bus network को असामान्य रूप से बढ़ाया जाता है तब एक नये प्रकार के topology का उदय होता है जिसे हम tree topology कह सकते है और इस network में एक root node होता है। इसमें एक level से प्रत्येक second level node के बीच point to point link होता है। नीचे के चित्र के माध्यम से Tree network को हम समझ सकते हैं:

Tree Topology:

Tree Topology structure को इसका नाम इस बात से मिलता है कि central node नेटवर्क के लिए एक प्रकार के trunk के रूप में कैसे कार्य करता है, जिसमें nodes अलग-अलग branch की तरह फैशन की तरह बाहर की तरफ बढ़ते हैं। परन्तु एक star topology में प्रत्येक node सीधे केंद्र हब से जुड़े हुए होते है।

इस प्रकार के टोपोलॉजी में transmission माध्यम, branching bus closed loop होते हैं और tree के प्रत्येक ब्रांच को जोड़ने के लिए repeaters और bridges का प्रयोग किये जाते हैं।

Advantages of Tree Topology:

  1. चुकी इसमें नेटवर्क अलग-अलग तरह से level में होते हैं इसलिए इसे manage करना, इसमें गलतियों को ढूढ़ने एवं अलग करना आसान होता है।
  2. इसमें डिवाइस point to point connect होते हैं।
  3. बीच के node, अधिक से अधिक devices केंद्रीय node से जुड़ने की अनुमति प्रदान करते हैं।

Disadvantages of Tree Topology:

  1. इस नेटवर्क को चुकी काफी बड़े नेटवर्क में उपयोग किया जा सकता है इसलिए रखरखाव में काफी खर्चीला हो सकता है।
  2. इसमें कई bus network होते हैं और यदि किसी bus network के बदलाव किया जाता है और वह विफल रहता है तो पूरा नेटवर्क अपंग हो जाता है।

1 thought on “Network Topology क्या है? और Topology के प्रकार-”

Leave a Comment