Queue क्या हैं? [Operation, Representation in Queue in Hindi]

Queue क्या हैं? [Operation, Representation in Queue in Hindi]

Queue क्या हैं?

Stack में element का insertion एवं deletion एक ही ओर से होता है जिसे top कहते
हैं। यदि कोई list ऐसा हो जिसमें insertion का कार्य एक स्थान से एवं deletion का
कार्य दूसरे स्थान हो तो इस प्रकार के data structure को queue कहते हैं।


Queue
एक ऐसा data structure है जिसमें stack के विपरीत कार्य होता है। इसमें
element को एक ओर से insert एवं दूसरी ओर से delete किया जाता है। इसमें दो open
end होता है। जिस open end से element को insert किया जाता है उसे rear कहते हैं
तथा जिस open end को element को delete किया जाता है उसे front कहते हैं। 

Queue में element को insert एवं delete करना first-in-first-out (FIFO) क्रम में होता
है अर्थात सबसे पहले insert किया गया element सबसे पहले delete भी होता है। किसी
पार्टी में प्लेट लेने के लिए एक के पीछे एक खड़े लोग queue का उदाहरण है। हम
queue को निम्नलिखित में से किसी एक प्रकार से प्रदर्शित कर सकते हैं:

Representation of Queue in Memory

Queue को Memory में array एवं linked list दोनों की सहायता से प्रदर्शित किया जा
सकता है। माना QUEUE एक queue है तथा FRONT एवं REAR दो pointer है जो QUEUE के
front एवं rear element का address store करके रखते हैं। तब QUEUE एक circular
queue होगा जिसे array की सहायता से memory में निम्नलिखित प्रकार से प्रदर्शित
किया जा सकता है:

Representation of Queue in Memory
Operations in Queue Insertion and Deletion

Note:

  1. जब भी किसी element को insert किया जाता है तो REAR=REAR+1 हो जाता है।
  2. जब भी किसी element को delete किया जाता है तो FRONT=FRONT+1 हो जाता है।
  3. Overflow: यह तब होता है जब FRONT=REAR+1 हो और हमें insertion करना हो अर्थात
    queue पूरा भरा हो।
  4. Underflow: यह तब होता है जब FRONT=NULL हो और हमें deletion करना हो अर्थात
    queue पूरा खाली हो।

Operations in Queue: Insertion and Deletion

Insertion in Queue

Queue में नया element insert कराना बहुत आसान होता है। इसके लिए FRONT pointer
से जाँच करते हैं कि memory में कई नए element के लिए खाली स्थान है या नही। यदि
memory में नए element के लिए खाली स्थान नही होता है तो overflow message
display करते हैं और return ले लेते हैं। और यदि memory में नए element के लिए
खाली स्थान होता है तो REAR pointer का नया position ज्ञात करते हैं। अंत REAR
pointer के नए position पर नए element को insert कराते हैं और return ले लेते
हैं।

Deletion in Queue

QUEUE से पुराने element delete करना बहुत आसान होता है। इसके लिए FRONT pointer
से जाँच करते हैं queue खाली तो नहीं है। यदि queue खाली होता है तो underflow
manage display करते हैं और return ले लेते हैं। और यदि queue खाली नही होता है
तो इसके FRONT element को store कर लेते हैं। अंत मे FRONT pointer का नया
position ज्ञात करते हैं जिससे FRONT element delete हो जाता है और return ले
लेते हैं।

Applications of Queue

  1. Queue का प्रयोग processor के लिए program execution के दौरान job scheduling
    में किया जाता है।
  2. Time sharing system में program execute होने के लिए queue में wait करते हैं।
  3. Printer में printing का कार्य queue पर आधारित होता है।
  4. Whatsaap और Facebook आदि में chatting के समय message का आदान-प्रदान queue पर
    आधारित होता है।
  5. Internet में जब client computers द्वारा server computer से resource के लिए
    request किया जाता है तो queue का प्रयोग होता है।


Difference Between Stack and Queue

Stack Queue
(1) stack में elements का insertion एवं deletion एक ही ओर से होता है। (1) Queue में elements का insertion एवं deletion दूसरी ओर से होता है।
(2) इसमें एक open end और एक close end होता है। open end को top कहते हैं। (2) इसमें दो open end होता है। जिन्हें front और rear कहते हैं।
(3) इसमें elements को store एवं retrieve करना LIFO क्रम में होता है। (3) इसमें elements को store एवं retrieve करना FIFO क्रम में होता है।
(4) इसमें store एवं retrieve operations को विशेष रूप से push और pop कहते हैं। (4) इसमें store एवं retrieve operations को सामान्य रूप से insertion और deletion कहते हैं।
(5) इसका प्रयोग मुख्यतः expressions को हल करने के लिए किया जाता है। (5) इसका प्रयोग मुख्यतः processor job scheduling में किया जाता है।
(6) उदाहरण-किसी पार्टी में एक के ऊपर एक रखे प्लेट। (6) उदाहरण-किसी पार्टी में प्लेट लेने के लिए एक के पीछे एक खड़े लोग।

3 thoughts on “Queue क्या हैं? [Operation, Representation in Queue in Hindi]”

Leave a Comment