Sorting Techniques in Hindi [Selection, Bubble, Insertion]

Sorting Techniques in Hindi

Selection sort- in Hindi

Selection sort sorting की सबसे सरल विधि होती है। इस विधि में प्रथम चरण में list के पहले item की तुलना list के दूसरे item से करते हैं। यदि पहला item दूसरे item से छोटा होता है तो उन दोनों को अपने-अपने स्थान पर ही रहने देते हैं। और यदि पहला item दूसरे item से छोटा नहीं होता तो उन्हें आपस में swap कर देते हैं। फिर list के पहले item की तुलना list के तीसरे item से करते हैं और इसी प्रक्रिया को list के अंतिम item तक करते चले जाते हैं। प्रथम चरण की इस प्रक्रिया में list का सबसे छोटा item पहले स्थान पर आ जाता है। अब इसी प्रक्रिया को पुनः दूसरे चरण, तीसरे चरण एवं अंतिम चरण तक करने पर हमें sorted list ascending order में प्राप्त हो जाता है।

Selection sort- in Hindi

The complexity of Selection Sort

Selectionsort की complexity इसके द्वारा list को sort करने में किए गए comparisons की कुल संख्या से ज्ञान की जाती है जो list में items के क्रम से स्वतंत्र होता है। इसके algorithm से स्पष्ट है कि इसमें प्रथम चरण में list के पहले सबसे छोटे item को खोजने के लिए n-1 comparison करने होंगे। इसी प्रकार दवित्तीय चरण में list के दूसरे सबसे छोटे item को खोजने के लिए n-2 comparison करने होंगे। अतः selection sort की complexity होगी:

The complexity of Selection Sort

Bubble Sort- in Hindi

इस विधि में प्रथम चरण में list के पहले item की तुलना list के दूसरे item से करते है। यदि पहला item दूसरे item से छोटा होता है तो उन दोनों को अपने-अपने स्थान पर ही रहने देते हैं। और यदि पहला item दूसरे item से छोटा नही होता है तो उन्हें आपस मे swap कर देते हैं। फिर list के दूसरे item की तुलना list के तीसरे item से करते है और इसी प्रक्रिया को list के अंतिम item तक करते चले जाते है। प्रथम चरण की इस प्रक्रिया में list का सबसे बड़ा item अंतिम स्थान पर आ जाता है। अब इसी प्रक्रिया को पुनः दूसरे चरण, तीसरे चरण एवं अंतिम चरण तक करने पर हमें sorted list ascending order में प्राप्त हो जाता है।

Bubble Sort- in Hindi

The complexity of Bubble Sort

Bubble sort की complexity इसके द्वारा list को sort करने में किए गए comparisons की कुल संख्या से ज्ञात की जाती है जो list में items के क्रम पर निर्भर करता है। इसके algorithm से स्पष्ट है कि इसमें प्रथम चरण में list के पहले सबसे बड़े item को खोजने के लिए n-1 comparison करने होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में list के दूसरे सबसे बड़े item को खोजने के लिए n-2 comparison करने होंगे। अतः selection sort की complexity होगी:

The complexity of Bubble Sort

Insertion Sort- in Hindi

इस विधि में प्रथम चरण में list के दूसरे item की तुलना list के पहले item से करते हैं। यदि दूसरा item पहले item से छोटा होता है तो उसे पहले item के स्थान पर insert के स्थान पर insert करते हैं। और यदि दूसरा item से छोटा नही होता है तो उसे अपने स्थान पर ही रहने देते है। फिर द्वितीय चरण में list के तीसरे item की तुलना क्रमशः list के दूसरे व पहले item से करते हैं यदि तीसरा item दूसरे item से छोटा होता है तो इसे दूसरे item के स्थान पर insert करते है लेकिन यदि तीसरे item पहले item से भी छोटा होता है तो इसे पहले item के स्थान पर insert करते हैं। अब इसी प्रक्रिया को पुनः अंतिम चरण तक करने पर हमें sorted list ascending order में प्राप्त हो जाता है।

Insertion Sort- in Hindi

The complexity of Insertion Sort

Insertion sort की complexity इसके द्वारा list को sort करने में किए गए comparisons की कुल संख्या से ज्ञात की जाती है जो list में item के क्रम पर निर्भर करता है। इसके algorithm से स्पष्ट है कि यदि list descending order में है तो इसके पहले item को उचित स्थान पर insert करने के लिए 1 comparison करने होंगे। इसी प्रकार दूसरे item को उचित स्थान पर insert करने के लिए 2 Comparison करने होंगे।

Leave a Comment