Stack क्या हैं? [Operations, Expressions, Algorithm in Stack in Hindi]

Stack क्या हैं? (Operations, Expressions, Algorithm in Stack)

Stack क्या हैं? 

Linked List में नए node को किसी भी स्थान पर insert किया जा सकता है तथा किसी
पुराने node को किसी भी स्थान से delete भी किया जा सकता है। यदि list ऐसा हो
जिसमें insertion और deletion का कार्य केवल एक ही स्थान से हो तो इस प्रकार के
data Structure को Stack कहते हैं।

Stack एक ऐसे data structure है जिसमें element को जिस ओर से insert किया
जाता है उसी से ही उसे delete भी किया जाता है। इसमें एक open end और एक close
end होता है। open end को stack का top कहते हैं जहाँ से element को insert एवं
delete किया जाता है। stack में element को insert एवं delete करना
last-in-first-out (LIFO) क्रम में होता है अर्थात सबसे अंत मे insert किया गया
element सबसे पहले delete होता है। 

इसमें insert (store) operation को push एवं delete (retrieve) operation को pop
कहते हैं। किसी party में एक के ऊपर एक रखे प्लेट Stack का
उदाहरण है। stack को निम्नलिखित में से किसी एक प्रकार से प्रदर्शित कर सकते हैं:

Stack क्या हैं?

Representation of Stack in Memory

Stack को memory में array एवं linked list दोनों की सहायता से
प्रदर्शित किया जा सकता है। माना STACK एक stack है तथा MAX एक variable और TOP
एक pointer है। MAX variable STACK में elements की अधिकतम संख्या को store करके
रखता है तथा TOP pointer STACK के top element का address store करके रखता है
अर्थात top element को point करता है। तब STACK को array की सहायता से memory में
निम्नलिखित प्रकार से प्रदर्शित किया जा सकता है:
Representation of Stack in Memory
Representation of Stack in Memory
Note:
  1. जब भी किसी element को Push (insert) किया जाता है तो top=top+1 हो जाता है।
  2. जब भी किसी element को pop (delete) किया जाता है तो top=top+1 हो जाता है।
  3. Overflow: यह तब होता है जब Top=MAX हो और हमें insertion करना हो अर्थात
    stack पूरा भरा हो।
  4. Underflow: यह तब होता है जब Top=NULL हो और हमें deletion करना हो अर्थात
    stack पूरा खाली हो।

Operations in Stack: (Push) Insertion and Pop (Deletion) 

Push (Insertion) in Stack
Stack में नया element insert कराना बहुत आसान होता है। इसके लिए top
pointer से जाँच करते हैं कि memory में नए element के लिए खाली स्थान है या नही।
यदि memory में नए element के लिए खाली स्थान नही होता है तो overflow massage
display करते हैं और return ले लेते हैं। और अगर यदि memory में नए element के
लिए खाली स्थान होता है तो top pointer को अपने स्थान से एक स्थाम ऊपर set करते
हैं। अंत मे top के नए स्थान पर नए element को insert कराते हैं और return ले
लेते हैं।
Pop (Deletion) in the stack
Stack से पुराने element delete करना बहुत आसान होता है। इसके लिए
top pointer से जांच करते हैं कि stack खाली तो नहीं है। यदि stack खाली होता है
तो underflow manage display करते हैं और return ले लेते हैं। और यदि stack खाली
नही होता तो इसके top element को store कर लेते हैं। अंत मे top pointer को अपने
स्थान से नीचे set करते हैं जिससे top element delete हो जाता है और return ले
लेते हैं।

Arithmetic Expressions and its Evaluation

अंकगणितीय व्यंजक (Arithmetic expression) एक ऐसे अंकगणितीय कथक (Arithmetic
statement) होता है जो operators and operands (constants/variables) को एकसाथ
संयोजित करके बनाया जाता है। इसका प्रयोग अंकगणितीय समस्याओं को हल करने ले लिए
किया जाता है। जब भी हमे किसी अंकगणितीय समस्या के हल को व्यक्त करना होता है तो
हम इसे एक arithmetic expression के रूप में लिखते हैं। कुछ अंकगणितीय समस्याएं
एवं उनको हल करने के लिए arithmetic expression निम्नलिखित हैं:

Notation to Express Arithmetic Expressions

Arithmetic Expressions को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित तीन प्रकार के notation
का प्रयोग किया जाता है:
  1. Infix Notation
  2. Postfix Notation
  3. Pre Notation

Infix Notation

Arithmetic expression को व्यक्त करने की इस संकेत विधि में operators को
operands के बीच के रख जाता है। यह सामान्य प्रकार का arithmetic expression होता
है जिसका प्रयोग गणित में किया जाता हैं। इसमें operators एवं operands का
position का निर्धारण नहीं करता है कि विभिन्न operation किस क्रम में
होंगे। 

इसमें operations के क्रम को निर्धारित करने के लिए operator precedence rule का
प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण: a+b, a-b, a*b, a/b, a^b आदि।

Algorithm to Evaluate Infix Expression

Step 1: Infix Expression (1) को बार बार left to right शुरू से अंत तक
scan करते चले जाते हैं जब तक कि expression पूरी तरह evaluate न हो जाए तथा
प्रत्येक बार scan करने के बाद step 2 step 3 को करते हैं।
Step 2: Precedence rule के अनुसार यह decide करते हैं कि कौन से
operation का precedence सबसे अधिक है।
Step 3: सबसे अधिक precedence वाले operation को करते हैं।
Some Infix Expressions with their Solutions
(1) 5+3*4
      5+12
      17

Postfix Notation

Arithmetic expression को व्यक्त करने की इस संकेत विधि में operators को
operands के बाद में रखा जाता है। यह विशेष प्रकार का arithmetic expression होता
है जिसका प्रयोग computer में किया जाता है। इसमें operators एवं operands का
position ही निर्धारित करता है कि विभिन्न operation किस क्रम में होंगे। 

अतः इसमें operations के क्रम को निर्धारित करने के लिए किसी प्रकार के operator
precedence rule का प्रयोग नही किया जाता है। computer समान्यतः infix notation
में लिखे गए arithmetic expression को पहले postfix notation में परिवर्तित करता
है फिर इसे stack की सहायता से हल करता है।

Algorithm to Evaluate Postfix Expression

Step 1: Postfix expression (P) के एक-एक character को left to right scan
करते चले जाते हैं जब तक कि expression पूरी तरह से evaluate न हो जाए तथा
प्रत्येक बार scan करने के बाद step 2 और step 3 को करते हैं।
Step 2: यदि operand (constant/variable) प्राप्त होता है तो इसे stack
में push करते हैं।
Step 3: यदि कोई operator (+ – * / ^) प्राप्त होता है तो stack के top
(a) और next to top (b) element को pop करते हैं और b*c के क्रम में गणना कर
परिणाम को पुनः stack में push करते हैं।
Some Postfix Expressions with their Solutions
Stack Postfix Expressions

Prefix Notation

Arithmetic expression को व्यक्त करने की इस संकेत विधि में operators को
operands के पहले रखा जाता है। इसे polish notation भी कहा जाता है। Postfix
expression की तरह इसमे भी operators एवं operands का position ही यह निर्धारित
करता है कि विभिन्न operation किस क्रम में होंगे। 

अतः इसमें भी operations के क्रम को निर्धारित करने के लिए किसी प्रकार के
operator precedence rule का प्रयोग नही किया जाता है। Prefix expression 
को भी postfix expression की तरह ही stack की सहायता से हल किया जाता है लेकिन
इसमें scanning right to left होता है और गणना का क्रम a*b होता है।

Algorithm to Evaluate Postfix Expression

Step 1: Postfix expression (P) के एक-एक character को right to left scan
करते चले जाते हैं जब तक कि expression पूरी तरह से evaluate न हो जाए तथा
प्रत्येक बार scan करने के बाद step 2 और step 3 को करते हैं।
Step 2: यदि operand (constant/variable) प्राप्त होता है तो इसे stack
में push करते हैं।
Step 3: यदि कोई operator (+ – * / ^) प्राप्त होता है तो stack के top
(a) और next to top (b) element को pop करते हैं और a*b के क्रम में गणना कर
परिणाम को पुनः stack में push करते हैं।
Some Prefix Expressions with their Solutions
Stack Prefix Expressions



Application of Stack:

  1. Programming languages में expressions को evaluate करने के लिए Stack का प्रयोग किया जाता है।
  2. एक notation में लिखे हुए expression को दूसरे notation में बदलने के
    लिए Stack का प्रयोग किया
    जाता है।
  3. जब एक function दूसरे function को call करता है तो Stack का प्रयोग किया जाता है।
  4. Recursive function को हल करने के लिए Stack का प्रयोग किया जाता है।
  5. Stack का प्रयोग number base को
    बदलने के लिए भी किया जाता है।

Difference Between Stack and Queue:

Stack Queue
(1) stack में elements का insertion एवं deletion एक ही ओर से होता है। (1) Queue में elements का insertion एवं deletion दूसरी ओर से होता है।
(2) इसमें एक open end और एक close end होता है। open end को top कहते
हैं।
(2) इसमें दो open end होता है। जिन्हें front और rear कहते हैं।
(3) इसमें elements को store एवं retrieve करना LIFO क्रम में होता है। (3) इसमें elements को store एवं retrieve करना FIFO क्रम में होता है।
(4) इसमें store एवं retrieve operations को विशेष रूप से push और pop
कहते हैं।
(4) इसमें store एवं retrieve operations को सामान्य रूप से insertion और
deletion कहते हैं।
(5) इसका प्रयोग मुख्यतः expressions को हल करने के लिए किया जाता है। (5) इसका प्रयोग मुख्यतः processor job scheduling में किया जाता है।
(6) उदाहरण-किसी पार्टी में एक के ऊपर एक रखे प्लेट। (6) उदाहरण-किसी पार्टी में प्लेट लेने के लिए एक के पीछे एक खड़े लोग।

Stack क्या हैं? (Operations, Expressions, Algorithm in Stack in Hindi)

Friends, मैं पूरी कोशिश करता हु की इन Post के माध्यम से आपको जो संदेह करना
पूरी तरह से clear हो जाये फिर भी आप को सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए आप
comment box के माध्यम से दे सकते हैं।

Friends मुझे बहुत पूरी उम्मीद है कि ये पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी और
मुझे खुसी है कि मैं आपके लिए कुछ का जानकारी इस ब्लॉग के माध्यम से दे सका
और इसी प्रकार किसी बारे में जानकारियां प्राप्त करना हैं तो इसके लिए
आप comment box के माध्यम से दे सकते हैं Post अच्छी लगी तो इसे दोस्तो के
Share जरूर करें धन्यवाद।

4 thoughts on “Stack क्या हैं? [Operations, Expressions, Algorithm in Stack in Hindi]”

Leave a Comment